नई दिल्ली. ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आयोजन की सैकड़ों साल की परंपरा जारी रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कुछ शर्तों के साथ इसकी अनुमति दे दी है. इसी के साथ कल रथ यात्रा निकलेगी. तीन जजों की पीठ ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि मंदिर कमेटी, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के को-ऑर्डिनेशन में यात्रा निकालें, लेकिन लोगों की सेहत से समझौता नहीं होना चाहिए. अगर हालात बेकाबू होते दिखें तो ओड़िशा सरकार यात्रा या उत्सव को रोक सकती है.
साथ ही कहा कि पुरी के अलावा ओड़िशा में कहीं और यात्रा नहीं निकाली जाएगी. सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘जय जगन्नाथ’. इसके साथ ही उन्होने शाम को भुवनेश्वर में रथ यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक बुलाई है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 18 जून को रथयात्रा पर रोक के फैसले में कहा था कि कोरोना महामारी के समय यात्रा की परमिशन दी तो भगवान जगन्नाथ हमें कभी माफ नहीं करेंगे.
http://कल जारी होंगे 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम
Supreme Court has allowed Rath Yatra to be conducted in Puri, Odisha with certain restrictions. https://t.co/MhteNWUapm
— ANI (@ANI) June 22, 2020









