नई दिल्ली. महीनों से बीमार ससुर को सही करने के लिए तांत्रिक जेठ, ननद, ननदोई ने बहू की बलि लेने की कोशिश की और उस पर चाकू से कई वार करके उसे लहूलुहान कर दिया. महिला के शरीर में 450 टांके आए. पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. मामला यूपी के बरेली का है. रेनू के भाई का आरोप है की उसकी बहन के ससुर महीनों से बीमार हैं और बिस्तर पर हैं. उसकी बहन के जेठ, दो ननद और ननदोई तांत्रिक हैं. इस वजह से उन्होंने अंधविश्वास के चलते उसकी बहन पर चाकू से कई वार किए. भाई का कहना है कि उसकी ननद कह रही थी कि जितने वार रेनू पर चाकू से किए जाएंगे, उनके पिता (रेनू के ससुर) उतने ज्यादा साल जीवित रहेंगे और सही भी हो जाएंगे.
http://पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन के पीए गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न का है आरोप
भोजीपुरा के मार्डन विलेज बंघोरा निवासी राजू ने बताया कि उन्होंने बहन रेनू का विवाह 8 साल पहले सिकलापुर धर्मशाला वाली गली निवासी संजीव से किया था. कुछ महीने से संजीव के पिता जगदीश बीमार चल हे थे जिनका इलाज संजीव के बड़े भाई व तांत्रिक मूली व राजू कर रहे थे. रविवार को जेठ मूली व राजू ने रेनू की बलि देने की योजना बनाई. रविवार देर रात जेठ मूली, राजू, ननद मोनी और मोनी के पति ने मिलकर रेनू को दबोच लिया. इसके बाद चाकू से कई बार ताबड़तोड़ वार किए. इससे रेनू लहूलुहान हो गई और जान बचा कर वहां से भाग निकली और बरेली कॉलेज के पास जाकर छिप गई. वहीं पर मौजूद डायल 112 पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. इस मामले में पुलिस ने बारादरी थाने में रेनू की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर एक ननद को गिरफ्तार कर लिया है. सहायक पुलिस अधीक्षक का कहना है कि उसको तंत्र विद्या की वजह से चाकू से घायल किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
http://पीएम मोदी ने बजट के लिए आम जनता से मांगे सुझाव, ट्वीट कर कही ये बात









