আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तीव्र गति से बढ़ रहा सुपर साइक्लोन अम्फान, 100 KMPH हुई हवा की रफ्तार

Published on: May 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. चक्रवात अम्फान अत्यंत तेज तूफान में बदल गया है. मौसम विभाग के मुताबिक यह बुधवार दोपहर बाद सुंदरबन के पास (पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच) 155 से 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तट से टकराएगा. इस दौरान तटीय क्षेत्रों में 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश होगी. तूफान के कारण समुद्र की लहरें तट से टकराते वक्त 4-6 मीटर ऊपर उठ सकती हैं और भूमि क्षेत्र में प्रवेश कर सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात की रफ्तार काफी बढ़ रही है. चक्रवात अम्फान अपने केंद्र में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है.

http://लंबित टोकनधारी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 20 से 22 तक

अनुमान है कि इसकी गति अभी और बढ़ेगी. एनडीआरएफ प्रमुख एसएन प्रधान ने बताया कि ओड़िशा के तटिए इलाके में हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है. हालांकि, पश्चिम बंगाल में हवा उतनी तेज नहीं है. ओड़िशा के बालासोर और भद्रक से 1.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. वहीं पश्चिम बंगाल से 3.3 लाख लोगों को तटिए इलाकों से दूर ले जाया गया है. चौदह लाख से भी ज्यादा लोगों को शिफ्ट किया गया है. एनडीआरएफ की टीमें तूफान से नुकसान को बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रही है. ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में 41 टीमें तैनात हैं.

http://देर शाम तक दुकानदारी करते मिला पोल्ट्री व्यवसायी, मामला दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now