আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़, कुछ दिन पहले कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

Published on: May 19, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. पंजाब के दिग्गज नेताओं में शामिल सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनील जाखड़ को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान नड्डा ने कहा कि जाखड़ का बीजेपी में स्वागत है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी ताकतों का पंजाब में मजबूत होना आज की आवश्यकता है. वह एक अनुभवी राजनीतिक नेता हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान अपने लिए एक नाम बनाया. मुझे विश्वास है कि वह पंजाब में पार्टी को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे.

https://‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ रहे हैं शैलेश लोढ़ा? प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई

सुनील जाखड़ ने कहा कि मैं 50 साल का कांग्रेस से रिश्‍ता तोड़ कर भाजपा में शामिल हुआ हूं. 50 साल पुराना रिश्‍ता तोड़ना आसान नहीं था, लेकिन सवाल यह है कि इसका क्‍या कारण हुआ. सवाल राष्‍ट्रीयता और पंजाब के भाईचारे की परंपरा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी. यह रिश्‍ता किसी व्‍यक्ति के कारण नहीं टूटा, बल्कि सवाल उसूलों का था. बता दें कि जाखड़ ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लाइव होकर कांग्रेस को अलविदा कह दिया था.

https://फिर बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम, चेक करें कितना हुआ महंगा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now