नई दिल्ली. पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार को वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार-दफ़्तर बंद रहेंगे. इस दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा. इसके साथ ही मास्क न पहनने वालों पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला किया. प्रदेश के सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में रविवार को साप्ताहिक बन्दी होगी. प्रदेश में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा, पहली बार मास्क के बिना पकड़े जाने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.
http://BCCI ने जारी की खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 7 करोड़ के ग्रेड में ये 3 दिग्गज
जबकि दूसरी बार नियम तोड़ा तो 10 हजार रुपए देने होंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी जैसे अधिक संक्रमण दर वाले सभी 10 जिलों में व्यवस्था और सुदृढ़ करने और स्थानीय जरूरतों के अनुसार नए कोविड हॉस्पिटल बनाने का आदेश दिया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निजी हॉस्पिटल को कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित किया जाए, प्रयागराज में यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित किया जाए, होम आइसोलेशन के मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए, एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम हो.
http://Bajaj CT110X भारत में लॉन्च, कीमत है सिर्फ इतनी








