नई दिल्ली. सुगंधा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वीडियो में कॉमेडिनय बेहद अलग अंदाज में नजर आ रही हैं. सुगंधा ने इंस्टाग्राम पर यह फनी रील शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मजेदार अंदाज में बताने की कोशिश की है कि फिल्टर और बिना फिल्टर के चेहरे पर क्या अंतर आता है. वीडियो क्लिप में सुगंधा का अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है. शेयर किए वीडियो में सुगंधा पहले तो फिल्टर के साथ नजर आती हैं और उसके बाद बिना फिल्टर के.
https://अंकिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पुलिस कस्टडी में हंसता दिखा शाहरुख
वीडियो में लिखा है- जब आपका क्रश आपको फिल्टर के साथ देखता है. इसके बाद जैसे ही सुगंधा अपने चेहरे पर हाथ रखती हैं और हटाती हैं, उनका लुक पूरी तरह से बदल जाता है और उनके चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं. यहां कैप्शन में लिखा है- बिना फिल्टर के. क्लिप को साझा करते हुए अभिनेत्री ने रीमिक्स, लिरिक्स, लोल, ओएमजी, ट्रेंडिंग, फनी, कॉमेडी और कई अन्य हैशटैग का इस्तेमाल किया है.
https://हिजाब विवाद : SC ने कर्नाटक सरकार से मांगा जवाब










