महासमुंद. सिरपुर में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को रास्ते में हाथी देख किसान ट्रैक्टर छोड़ भाग निकला. जानकारी के मुताबिक नारायण पटेल ट्रैक्टर में धान लोड कर खरीदी केंद्र लहंगर ले जा रहा था. इस दौरान लहंगर-गुडरूडीह सड़क के कोसम नाला के पास एक दंतैल हाथी सामने आ गया तो नारायण भागकर मंदिर में छिप गया. हाथी ट्रैक्टर में लदे धान को खाने लगा. गजराज दलों के कर्मियों ने मशाल जलाकर हाथी को भगाया. ज्ञात हो कि सिरपुर में हाथियों के बढ़ते आतंक के बाद अब किसानों को धान बेचने की चिंता सता रही है. इधर, हाथियों से धान बचाने के लिए धान खरीदी समितियां खरीदी केन्द्र में इआरबी तार लगाकर धान की सुरक्षा कर रही हैं.
http://2 साल की इस बच्ची ने गाया लता मंगेशकर का गाना, वायरल हो रहा वीडियो
परसाडीह में विगत 5 दिनों से हाथियों का दल धान फसलों को खाकर और रौंदकर भारी नुकसान पहुंचा रहा है. फसल बचाओ हाथी भगाओ समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया कि वन विभाग कई बार मांग के बाद भी ग्रामीणों को गश्त दल की सूची उपलब्ध नहीं करा रहा है. किसानों एवं ग्रामीणों को हाथी विचरण की जानकारी भी नहीं मिल पाती है. लहंगर, गुडरूडीह सड़क के कोसमनाला एवं सीताकुण्ड नाला में 23 हाथी विचरण कर रहे हैं. महासमुंद वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा कि गश्त और बढ़ाई जाएगी. हालांकि गजराज दल इस मार्ग के अलावा पूरे क्षेत्र में हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं. दल से हाथियों का हर समय लोकेशन भी लिया जा रहा है.
http://चंद्रयान-2 : NASA ने ढूंढ निकाला विक्रम लैंडर का मलबा, जारी की तस्वीर







