আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मारा गया जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी

Published on: October 23, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस को आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है, मंगलवार को त्राल में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है. इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों में गजवत-उल-हिंद का सरगना हामिद लल्हारी भी शामिल था, जिसे मौत के घाट उतारा गया है.2016 में एक्टिव हुए लल्हारी ने जाकिर मूसा के बाद इस ग्रुप की कमान संभाली थी. अब घाटी से जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया हो गया है. बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुलिस DGP दिलबाग सिंह इस एनकाउंटर के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि त्राल के एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए जो तीनों ही लोकल आतंकी थे.

http://ISRO ने किया नया खुलासा, चांद पर इसलिए है दाग

इनमें हामिद लल्हारी भी शामिल था. दिलबाग सिंह ने कहा कि जाकिर मूसा के बाद इस ग्रुप की कमान हामिद लल्हारी को दी गई थी, इसी ने इस ग्रुप को दोबारा खड़ा किया. लल्हारी ने ही नावेद और जुनैद को शामिल किया, तीनों जैश के साथ काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आजकल जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर और हिज्बुल के साथ मिलकर घाटी में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने आगे कहा कि आतंकी मासूम लोगों को निशाना बना रहे हैं. जैश अब हिजबुल और लश्कर के साथ मिल गया है. आतंकी नौजवानों को बरगला रहे हैं. डीजीपी ने नौजवानों को सलाह दी कि आतंक नहीं अमन के रास्ते पर चलें. हथियार उठाया तो मौत की सजा मिलेगी.

http://हाथी पीड़ित किसानों ने फसल बर्बादी का मांगा मुआवजा, सर्वे कर तत्काल क्षतिपूर्ति राशि वितरण के निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now