আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निलंबन के बाद सब-इंस्पेक्टर ने कटवाई दाढ़ी, हुए बहाल

Published on: October 25, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दो दिन पहले सब-इंस्पेक्टर इंतिसार अली को दाढ़ी ना कटवाने के कारण सस्पेंड किए जाने का मामला सुर्खियों में था. हालांकि अब उन्होने दाढ़ी कटवा ली है, जिसके बाद उन्हें बहाल किया गया है. मामला बागपत के रमाला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर इंतेशार अली और उनकी लंबी दाढ़ी से जुड़ा है. बागपत के पुलिस अधीक्षक ने सब-इंस्पेक्टर को तीन बार दाढ़ी कटवाने की चेतावनी दी थी बावजूद भी वो बड़ी दाढ़ी में ही ड्यूटी करते रहे. इसी वजह से बागपत के एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया.

http://व्यापारी 250 और कमीशन अभिकर्ता 20 क्विंटल रख सकेंगे प्याज का स्टाक



हालांकि अब इंतेशार अली एसपी के सामने दाढ़ी कटवाकर पेश हुए. बाद इंतेशार अली को बहाल किया गया. वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर यह विभागीय कार्रवाई पुलिस मैनुअल के तहत ही की गई थी. बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस मैनुअल और नियमों के अनुसार सिखों को छोड़कर किसी को भी वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बिना दाढ़ी रखने की इजाजत नहीं है. पुलिस विभाग के कर्मचारी बिना अनुमति मूंछें तो रख सकते हैं लेकिन दाढ़ी नहीं रख सकते हैं. सिख धर्म के अलावा किसी दूसरे धर्म को मानने वाला ऐसा करता है तो उसे डिपार्टमेंट से इजाजत लेनी होती है.

http://सांभर शिकार के 5 आरोपी गिरफ्तार, पका और कच्चा मांस बरामद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now