जांजगीर-चांपा. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बुधवार को पामगढ़ विकासखंड के अंतर्गत स्कूल, अस्पताल, धान खरीदी केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, गौठान आदि का निरीक्षण किया. उन्होंने पामगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल में निर्माण कार्य में प्रगति दिखाई नहीं देने और लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने आरईएस के सब इंजीनियर प्रदीप देवागंन को निलंबित करते हुए एसडीओ और कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी किया. कलेक्टर ने इस दौरान कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है. ऐसे में स्कूली विद्यार्थियों की सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कलेक्टर ने पामगढ़ ब्लाक के अंतर्गत बारगांव गौठान का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से आजीविका गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की. कलेक्टर ने महिलाओं को समर्पित होकर आजीविका गतिविधियों को संचालित करने कहा.
https://धान खरीदी में अनियमितता, समिति प्रबंधक धान खरीदी प्रभार से पृथक
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र मेऊ, रसौटा में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया. कलेक्टर ने ग्राम मेऊ में शासकीय प्राथमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की. उन्होंने कुछ शिक्षकों के प्रशिक्षण में होने पर नाराजगी जताई कलेक्टर ने स्कूल में बिना पुस्तक देखे कविता वाचन करने पर पांचवीं की छात्रा प्रक्षा और 19 का पहाड़ा सुनाने वाली एक अन्य विद्यार्थी सहित विद्यालय के शिक्षक को अध्यापन कराने पर भोजराम गुप्ता को अपना पेन देकर सम्मानित किया. कलेक्टर ने शिवरीनारायण में शासकीय चिकित्सालय सिविल डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने प्रस्तावित निर्माण कार्योँ के संबंध में आवश्यक निर्देश सीएमएचओ, एसडीएम को दिए. उन्होंने शिवरीनारायण जर्जर पड़े बस स्टैण्ड में लाइब्रेरी का संचालन करने हेतु नगर पंचायत शिवरीनारायण के सीएमओ आवश्यक मरम्मत के निर्देश दिए.







