नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 6 हत्यारों को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रिहा कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की रिहाई के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों को आधार बनाया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोषियों ने तीन दशक से ज्यादा का समय जेल में बंद रहकर गुजारा. सभी दोषियों को जेल में व्यवहार भी अच्छा था. इसके अलावा उन्होंने जेल में रहकर पढ़ाई की और डिग्रियां हासिल कीं. इस दौरान वह बीमार भी रहे. राजीव हत्याकांड के जिन दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रिहा किया उनमें नलिनी श्रीहरन, रॉबर्ट पेस, रविचंद्रन, राजा, श्रीहरन और जयकुमार शामिल हैं.
https://एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत, जिम में आया हार्ट अटैक
गौरतलब है कि राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की रिहाई की सिफारिश तमिलनाडु सरकार ने की थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तमिलनाडु सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल ने कार्रवाई नहीं की है. दूसरी ओर, राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी एस नलिनी ने समय से पहले रिहाई की मांग की थी. उसने अगस्त महीने में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उसने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसकी शीघ्र रिहाई की याचिका खारिज कर दी गई थी. बता दें कि 21 मई 1991 को एक चुनावी रैली के दौरान तमिलनाडु में एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी.
https://खुलासा : चरित्र शंका पर पत्नी को पहाड़ से दिया था धक्का, पति गिरफ्तार








