खरसिया. ग्राम बरगढ़ स्थित आदिवासी बालक छात्रावास से कक्षा आठवीं पढ़ने वाला मोंटी चौहान 4 तारीख से लापता है. पिता मार्मिक अपील कर रहे हैं, देर से मिली सूचना पर पुलिस जांच कर रही है, वहीं अधीक्षक जय सिंह राठिया ने नहीं वरन मण्डल संयोजक नीलू तिर्की ने पुलिस को 8 तारीख को सूचना दी है. अधीक्षक की लापरवाही तो साफ तौर पर बयां हो रही है. वहीं मण्डल संयोजक की मानें तो बच्चा शरारती और ज़िद्दी प्रवृत्ति का है, जो पूर्व में भी परेशान कर चुका है. एसडीओपी पीताम्बर पटेल ने बताया कि ग्रामीणों ने उसे बरगढ़ के आसपास मोटरसाइकिल में देखा है. पुलिस द्वारा गंभीरता से खोजबीन की जा रही है. वहीं पालक परेशान हैं. ग्राम मौहापाली निवासी मोंटी के पिता गुलाब चौहान ने मार्मिक अपील करते हुए कहा है कि बेटा तू घर आजा अब हम तुझे कुछ नहीं बोलेंगे.
http://बार-बार बेटी होने पर ताना देने से त्रस्त मां ने डेढ़ माह की बच्ची को कुएं में फेंका
ब्लॉक में कुछ दिनों से डगमग है शिक्षा-तंत्र
इन दिनों खरसिया विकासखंड में शैक्षणिक व्यवस्था डगमगाई हुई नजर आ रही है. कभी बीईओ का व्यवहार चर्चा में रहता है, तो कभी मध्यान भोजन के दौरान खींचतान का मामला. शनिवार को एमजी कॉलेज में प्रश्न-पत्र गलत वितरण करने का मामला हुआ, वहीं अब आदिवासी छात्रावास में अधीक्षक द्वारा खुलकर लापरवाही करने का मामला सामने आया है. ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि शिक्षा-तंत्र इन दिनों आखिर क्यों निरंकुश होते जा रहा है. वहीं इस अव्यवस्था पर लगाम कौन लगाएगा ?
http://निर्भया के दोषी विनय का फांसी से बचने का नया पैंतरा, LG से लगाई ये गुहार







