कवर्धा. झलमला थाना क्षेत्र के मटिया डोंगरी के कुएं में रविवार को मिली डेढ़ माह की बच्ची की लाश मामले का पटाक्षेप हो गया है. हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी मां ही निकली. पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार सुबह खेत स्थित कुंए में बच्ची पूजा का तैरता हुआ शव बरामद हुआ था. पिता पवन और मां सरस्वती की दो बेटियां है, जिनमें पूजा छोटी थी. पूछताछ के बाद आरोपी मां सरस्वती ने हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच दो बेटी होने और बेटा नहीं होने की बात पर आएदिन विवाद होता था.
http://निर्भया के दोषी विनय का फांसी से बचने का नया पैंतरा, LG से लगाई ये गुहार
पति द्वारा बार-बार बेटी होने पर ताना देने से परेशान होकर सरस्वती ने आवेश में आकर गांव के ही कुंए में अपनी डेढ़ माह की बेटी को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी मां सरस्वती परते को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है. वहीं पति पवन को भी प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है.
http://MP में सियासी संकट : 6 मंत्री समेत 16 विधायक बेंगलुरु पहुंचे, सीएम कमलनाथ ने बुलाई आपात बैठक







