नई दिल्ली. छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने छात्रा को जिंदा जला दिया. जलती बेटी को बचाने गए पिता भी आग में झुलस गए. फिलहाल, गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवा गांव का है. कोचिंग जा रही छात्रा के साथ गांव के दबंग लड़के ने छेड़छाड़ की कोशिश की, जिसका लड़की ने विरोध किया. आरोप है कि बाद में आरोपी लड़के ने छात्रा के घर में घुसकर उसे जिंदा जला दिया. छात्रा को गंभीर हालत में वाराणसी भेजा गया है.
http://विनिंग स्पीच में बाइडेन बोले- वादा करता हूं, तोडूंगा नहीं…जोडूंगा
जलती हुई अपनी बेटी को बचाने गए उसके पिता भी झुलस गए. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बुरी तरह झुलस चुकी पीड़ित छात्रा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. पीड़ित छात्रा के परिजनों की मानें तो गांव के ही पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसे कई दिनों से कोचिंग जाते वक्त परेशान करता था और उसकी बात न मानने पर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता था. परिजनों ने आरोप लगाया है कि शनिवार को लड़के ने घर में घुसकर केरोसिन तेल डालकर छात्रा को जिंदा जला दिया. चीखने चिल्लाने पर अपनी बेटी को बचाने गए पिता भी झुलस गए. फिलहाल, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
http://सस्ता सोना खरीदने का मौका, कल से शुरू हो रही सरकार की ये स्कीम









