महासमुंद. बहुप्रतीक्षित खरखरा नाला में स्टापडेम बनने से करीब 12 सौ एकड़ में सिंचाई हो सकेगी. नाला में स्टापडेम निर्माण के लिए छह लाख की स्वीकृति मिली है. रविवार का निर्माण कार्य के लिए विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की मौजूदगी में शुभांरभ हुआ. जानकारी के अनुसार ग्राम गुडरूडीह व परसाडीह के ग्रामीणों द्वारा खरखरा नाला में स्टाप डेम की मांग लंबे समय से की जा रही थी. जिस पर विधायक श्री चंद्राकर के प्रयास से छह लाख की स्वीकृति मिली. रविवार को विधायक श्री चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, कुणाल चंद्राकर, यतेंद्र साहू, बलराम ध्रुव आदि मौके पर पहुंचे. बाद इसके निर्माण कार्य का शुभांरभ हुआ. विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि खरखरा नाला में स्टाप डेम के लिए लगातार मांग की जा रही थी.
http://अफरीदी को धवन ने दिया करारा जवाब- हमारा एक, सवा लाख के बराबर
जिसे ध्यान में रखते हुए इसके लिए स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया गया. जिस पर निर्माण के लिए छह लाख की स्वीकृति मिली है. विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि स्टापडेम निर्माण होने से ग्राम गुडरुडीह व परसाडीह के करीब 12 सौ एकड़ में सिंचाई हो सकेगी. खरखरा नाला में जिस स्थान पर स्टाप डेम बनना है वहां तक पहुंच मार्ग नहीं होने के कारण विधायक श्री चंद्राकर बाइक चलाते हुए मौके तक पहुंचे. उन्होंने स्थल निरीक्षण करते हुए कहा कि स्टाप डेम बनने से दो गांवों के सैकड़ों किसानों को लाभ मिल सकेगा. दो लाख 60 हजार की लागत से ग्राम परसाडीह में सीसी रोड का निर्माण होगा. इससे आने जाने में ग्रामीणों को सुविधा होगी, खासकर बरसात के दिनों में. रविवार को विधायक की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू किया गया. इसी तरह गुडरूडीह में विधायक श्री चंद्राकर ने रंगमंच के लिए भूमिपूजन किया.







