दंतेवाड़ा. पोटाली कैंप में तैनात एक एसटीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक मृतक जवान का नाम रामाराम स्वामी है. वह राजस्थान के सीकर जिले के ग्राम चीला का रहने वाला था. जवान एसटीएफ में आरक्षक पद पर तैनात था. गुरुवार तड़के करीब 4.30 बजे रामराम बैरक से बाहर निकला और गारद से राइफल लाकर खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर बाकी जवान भागते हुए बाहर पहुंचे तो रामाराम का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था. गले में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद जवानों ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी.
http://कोरोना वायरस महामारी घोषित, भारत ने विदेश से आने वालों का वीजा किया सस्पेंड
19 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प
सुकमा. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सुकमा द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में 19 मार्च को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है. इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक शेमरॉक प्रायमरी स्कूल सुकमा में कुल 16 पदों में भर्ती की जाएगी. इसके अन्तर्गत प्रायमरी टीचर, एकाउण्टेण्ट, रिशेपशनिस्ट, प्यून, ड्राइवर और कम्प्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, जाति-निवास प्रमाण पत्र सहित प्लेसमेण्ट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
http://डीआरजी जवान का अपहरण कर नक्सलियों ने की हत्या, गांव के पास फेंका शव







