আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लॉकडाउन को राज्य सरकारें अंतिम विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करें : पीएम मोदी

Published on: April 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात 8:45 बजे देश को संबोधित किया. उन्होने देश में कोरोना से बिगड़े हालात समेत अन्य मसलों पर बात की. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आ गई. जो पीड़ा आप सह रहे हैं मुझे उसका एहसास है. हम हौसले और तैयारियों से यह जंग जीतेंगे. उन्होने कहा कि देश में जागरूकता से लॉकडाउन से बचने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि देश को लॉकडाउन से बचाना है. राज्य सरकारें भी लॉकडाउन को अंतिम विकल्प समझें. लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है और माइक्रो कन्टेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है. पीएम मोदी ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ी है. हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

http://गर्भवती होने के बावजूद ड्यूटी पर डटीं दंतेवाड़ा डीएसपी, कर्तव्यपरायणता को मुख्यमंत्री ने सराहा

राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. उन्होने कहा कि हमारे देश का फार्मा सेक्टर मजबूत है. हम दवाई कंपनियों से हर संभव मदद ले रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है. भारत में दो कंपनियों की वैक्सीन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया. दुनिया में सबसे तेजी से पहले दस करोड़ फिर 11 करोड़ फिर 12 करोड़ डोज दिए गए हैं. हमें इससे हौसला मिलता है कि देश की जनसंख्या के बड़े हिस्से को वैक्सीन लग चुकी है. उन्होने कहा कि राज्य प्रशासन श्रमिकों में भरोसा जताएं ताकि वह पलायन ना करें. वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाई जा रही है.

http://कांग्रेस नेता एवं वन्यप्राणी, वनवासी बचाओ समिति के प्रदेश अध्यक्ष मथामणि प्रधान का निधन

गरीबों को, श्रमिकों को भी वैक्सीन मिलेगी. इस दौरान उनका काम भी चलता रहेगा. राज्य प्रशासन देश के अलग- अलग राज्यों में श्रमिक मौजूद हैं. वो वहीं रहें पलायन ना करें. पीएम मोदी ने कहा कि मेरा युवा साथियों से अनुरोध है की वो अपनी सोसायटी में, मौहल्ले में, अपार्टमेंट्स में छोटी छोटी कमेटियाँ बनाकर COVID अनुशासन का पालन करवाने में मदद करें. हम ऐसा करेंगे तो सरकारों को न कंटेनमेंट ज़ोन बनाने की ज़रुरत पड़ेगी, न कर्फ़्यू लगाने की, न लॉकडाउन लगाने की. उन्होंने कहा कि रामनवमी मर्यादा पुरुषोत्तम राम का दिन है. इस दिन हम संकल्प लें कि कोरोना को लेकर जारी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now