আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

न्याय मांगने वालों से भी बर्बरता से पेश आ रही प्रदेश सरकार : भाजपा

Published on: February 26, 2020
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चन्द्राकर ने महासमुंद जिले की पिथौरा पुलिस द्वारा हत्याकांड के पीड़ित परिजनों के साथ की गई बर्बरता पर प्रदेश सरकार से संज्ञान लेने और दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार एक तो छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाने पर तुली है, दूसरे वह इन अपराधों से जुड़े उन तथ्यों से वाकिफ होने से मुंह चुरा रही है, जिन्हें पुलिस व प्रशासन के दीगर अफसरान इरादतन छिपा रहे हैं. इन तथ्यों के आलोक में हत्याकांड की जांच की दिशा तय हो सकती है. श्री चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार अब अपने नितांत अलोकतांत्रिक राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन करने में जरा भी नहीं झिझक रही है.

http://अभाविप ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

प्रदेश सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि पिथौरा ब्लॉक के किशनपुर में साहू-परिवार में चेतन साहू, उनकी पत्नी योगमाया साहू और उनके दोनों बच्चों की निर्मम हत्या कर दिए जाने के मामले में तथ्यपरक जांच कराने से मुंह क्यों चुरा रही है. इस मामले की सीबीआई जांच की मांग के लिए मृतकों के परिजन बाबूलाल साहू व अन्य ग्रामीणों की राजधानी तक की शुरू की गई साइकिल यात्रा को रोका जाना और एक 11 वर्ष की बच्ची समेत सभी साइकिल यात्रियों को घसीटकर थाने में ले जाकर बैठाना पिथौरा पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई है और यह बेशक निंदनीय कृत्य है. श्री चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश में अपराधों को रोकने के बजाय सरकार और उसकी पुलिस पीड़ितों को जांच की मांग करने पर अमानवीय ढंग से रोकने में लगी है, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता व सूझबूझ की कमी का परिचायक है. उन्होने किशनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि प्रदेश को शीघ्र अपराधमुक्त करने का काम पूरी ईमानदारी से करे और प्रदेश में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करे.

http://Hyundai Grand i10 Nios का पावरफुल मॉडल लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now