महासमुंद. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् महासमुंद जिले के प्रतिनिधिमण्डल ने मंगलवार को यहाँ कलेक्टर से मिलकर परिषद् के प्रदेश अधिवेशन में पारित हुए प्रस्तावों से मुख्यमंत्री को अवगत कराने एवं दिए गए सुझावों को अमल में लाने की अपेक्षा से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा. अभाविप के महासमुंद जिला संयोजक ऐश्वर्य पुरोहित ने बताया कि परिषद् सदा से ही किसी समस्या से ज्यादा महत्त्व उस समस्या के समाधान को देती है और इसीलिए परिषद् ने प्रदेश के शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर विचार कर अधिवेशन में इन समस्याओं के समाधानों पर तीन प्रस्ताव पारित किए पहले प्रस्ताव में प्रदेश के वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य को लेकर चिंतर व्यक्त करने के साथ ही साथ सरकार को सुझाव दिया गया है कि वह प्रत्येक महाविद्यालय में केवल अकादमिक पाठ्यक्रमों के अतिरिक्त कई व्यावसायिक पाठ्यक्रम
http://Hyundai Grand i10 Nios का पावरफुल मॉडल लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
तथा ललितकलाओं (संगीत, कला, शिल्पादि) पर आधारित पाठ्यक्रम भी सम्मिलित करे जिससे विद्यार्थी स्वरोजगार को भी एक विकल्प के रूप में सामने रख सकें. वर्तमान परिदृश्य शीर्षक से पारित दूसरे प्रस्ताव में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों के साथ ही नक्सल हमलों की चिंताजनक स्थिति को लेकर सरकार व समाज का एक साथ आगे आने के लिए आह्वान किया है. तीसरा प्रस्ताव छात्रवृत्ति की समस्या और उसके निराकरण हेतु आवश्यक उपायों पर आधारित है. शासन को सह सुझाया गया है कि शासन स्तर पर एक अलग छात्रवृत्ति विभाग किस तरह छात्रवृत्ति से सम्बन्धित सभी समस्याओं का दीर्घकालिक स्थायी समाधान दे सकता है. विदित हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छत्तीसगढ़ का 52वाँ प्रदेश अधिवेशन 03 से 05 जनवरी 2020 को दुर्ग के गुरुनानक देव नगर में आयोजित किया गया था. इसमें पूरे प्रदेश से प्रतिनिधि छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे. कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमण्डल में प्रान्त कार्यालय सहमंत्री और जिला संयोजक ऐश्वर्य पुरोहित व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्रोण पटेल के साथ चम्पेश्वर साहू, वरुण दीवान, पिंटू कुर्रे, कौशिक कुमार और लोकेश बंजारे शामिल थे.
http://गृहमंत्री से मिला साहू समाज का प्रतिनिधिमंडल, घसीटकर थाने ले जाए गए मासूम अब तक सदमे में…!







