আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मॉकड्रिल कर एम्स से भद्दे मजाक के लिए राज्य सरकार हाथ जोड़कर माफी मांगे : सोनी

Published on: April 30, 2020
---Advertisement---
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, सांसद और एम्स सलाहकार समिति के सदस्य सुनील सोनी ने प्रदेश के धमतरी जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को किए गए मॉकड्रिल पर कड़ा ऐतराज जताया है. श्री सोनी ने एम्स प्रबंधन और कोरोना संक्रमितों की सेवा-सुश्रुषा में जुटी टीम के साथ क्रूर मजाक बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार को अपने इस कृत्य के लिए एम्स प्रबंधन और स्वास्थ्य टीम से बिना शर्त हाथ जोड़कर क्षमायाचना करनी चाहिए. उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी जंग में जब इलाज कर रहे डॉक्टर्स का एक-एक मिनट बेहद कीमती है, उस समय इस तरह की नौटंकी करना समझ से परे है. उन्होंने कहा कि अपनी विफलताओं की खिसियाहट में राज्य सरकार कोरोना संक्रमितों के सफल उपचार में एम्स की उपलब्धि को पचा नहीं पा रही है और इसलिए प्रतिशोधवश शायद वह अब इस तरह के हथकण्डे अपनाकर खम्भे नोच रही है. श्री सोनी ने कहा कि एम्स अपने आपमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का ख्यातिप्राप्त चिकित्सा संस्थान है और अपनी इस ख्याति के लिए उसे किसी मॉकड्रिल के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है.

http://राज्य सरकार का निर्णय, 30 जून तक वर्तमान बाजार मूल्य गाइडलाइन दर ही रहेंगे प्रभावशील

यह वही छत्तीसगढ़ सरकार है जिसने एम्स के डॉक्टर्स और स्वास्थ्य टीम को रातों-रात एक होटल से बेदखल कर दिया, उनके रहने और खाने-पीने का समुचित प्रबंध करना जरूरी नहीं समझा, वह सरकार अब एम्स की तैयारियों का जायजा लेने मॉकड्रिल जैसा भद्दा मजाक कर रही है. श्री सोनी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में राज्य सरकार का अपना तो कोई योगदान है नहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके किसी भी मंत्री ने एम्स जाने की आज तक कोई जरूरत महसूस नहीं की, वहां के प्रबंधन व चिकित्सकीय टीम का हौसला उन्होंने नहीं बढ़ाया, फिर उसे कोरोना की जंग में सफलतापूर्वक डटे चिकित्सा संस्थान एम्स के योगदान और उसकी तैयारियों पर प्रमाण पत्र देने का नैतिक अधिकार कहाँ से मिल गया. छत्तीसगढ़ में जितने भी कोरोना संक्रमित ठीक होकर वापस अपने घर लौटे हैं, वह एम्स की शानदार उपलब्धि है. प्रदेश सरकार ने जब अपनी ओर से न तो उस एम्स को कोई मदद की और न ही अपने दम पर कोरोना के परीक्षण व उपचार की कोई व्यवस्था की, तो अब उसने मॉकड्रिल क्या सोचकर किया. श्री सोनी ने कहा कि जिस एम्स में कोरोना के सफल इलाज को लेकर राज्य सरकार ट्वीट करके रोज अपने मुँह मियाँ मिठ्ठू बन रही है, उस सरकार और उसके नौकरशाहों को मॉकड्रिल का यह घोर निंदनीय कृत्य करना शोभा नहीं देता. उन्होने इस कथित ड्रिल के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस सरकार से क्षमा याचना की मांग की है.

http://अवैध शराब पर पुलिस की पैनी नजर, फिर जब्त कीं 70 लीटर महुआ शराब

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now