पिथौरा. पटेवा पुलिस अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री पर लगातार नजर रख रही है. आज ग्राम पचरी में दुरेश मन्नाडे के घर के पीछे खंडहर में रेड कार्रवाई की. पुलिस ने बताया कि दुरेश मन्नाडे (22) के कब्जे से एक नीले रंग के जरिकेन में 30 लीटर, 5-5 लीटर के 8 जरिकेन में रखा 40 लीटर देशी महुआ शराब कुल 70 लीटर देशी महुआ शराब जब्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की.
http://सूरजपुर के 10 कोरोना संदिग्धों में से 3 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
जंगल में जुआ खेलते 10 पकड़ाए, सरकरी कर्मचारी भी शामिल
खल्लारी. बीके बाहरा जंगल में बुधवार को पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों, व्यवसायियों, शासकीय कर्मचारियों को जुआ खेलते पुलिस ने पकड़ा है. थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर महासमुंद निवासी रवि दुबे दुबे, हरनादादर निवासी सुभाष सिंह, तेन्दूलोथा निवासी दिनेश साहू, छिंदौला निवासी मन्नू प्रसाद दुबे, खल्लारी निवासी रमेश ठाकुर, खल्लारी निवासी जनकराम निषाद, घुंचापाली निवासी यशवंत साहू, घुंचापाली निवासी हरदेव चंद्राकर, घुंचापाली निवासी हेतुराम चंद्राकार, बीके बाहरा निवासी नीलकमल दास को पकड़ा. जिनके पास से जंगल में फड़ से कुल रकम 38450 रुपए नगदी, 4 नग मोबाइल एवं 52 पत्ती ताश जब्त कर धारा 13 जुआ एक्ट और 188 के तहत भादवि की कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे, प्रधान आरक्षक माधवराम यादव, आरक्षक दिलीप सेट, रमाकांत साहू, गौतम पटेल, कोमल साहू, संजय ध्रुव, पुनदास भास्कर, विजय साहू आदि का योगदान रहा.
http://खाली स्टेडियम में IPL खेलने को तैयार रहाणे, कहा- फैंस की सुरक्षा पहले







