नई दिल्ली. आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि उन्हें खाली स्टेडियमों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलने से कोई ऐतराज नहीं है. दिल्ली कैपिटल्स द्वारा इंस्टाग्राम लाइव चैट में उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने सभी को सिखा दिया है कि अप्रत्याशित चीजें हो सकती है. इसलिए हम जो कर रहे हैं, उसी में खुश रहना चाहिए और उसकी अहमियत समझनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जहां तक आईपीएल या अन्य खेलों का सवाल है, मेरा मानना है कि यह दर्शकों के बिना खेला जा सकता है. हम सभी ने घरेलू क्रिकेट खाली मैदानों में खेला है तो यह हमारे लिए नया नहीं है.
http://दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक
उन्होने कहा कि बेशक हम अपने प्रशंसकों के बिना कुछ नहीं है और यही वजह है कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है. उन्हें घर बैठे मैच देखने को मिल रहे हैं तो यह अच्छा है. उनकी सुरक्षा के लिए अगर हमें खाली मैदान में खेलना पड़े तो मैं तैयार हूं. कोच रिकी पोंटिंग को लेकर रहाणे ने कहा कहा कि मेरे आदर्श हमेशा से राहुल सर (राहुल द्रविड़) और सचिन सर रहे हैं लेकिन मैं रिकी सर का भी फैन रहा हूं. मैं उनकी बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण की नकल करता था. मैं उनके मार्गदर्शन में खेलने को लेकर उत्साहित हूं.
http://ओड़िशा से लौटे मजदूर शाला भवन में क्वॉरंटाइन में, एसडीएम बोले- परिजन करें भोजन की व्यवस्था











