कोंडागांव. कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव के बेटे सिद्धार्थ श्रीवास्तव और SDOP के बीच मारपीट हो गई. आरोप है कि नशे में धुत सिद्धार्थ और उनके दोस्त हंगामा कर रहे थे. मना करने पर SDOP से भिड़ गए. पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. जानकारी के मुताबिक बुधवार रात विकास नगर स्थित स्टेडियम मैदान में गरबा उत्सव चल रहा था. गश्त पर निकले SDOP निमितेश सिंह परिहार को सूचना मिली कि वहां कुछ युवक हंगामा कर रहे हैं.
https://बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा फेल, फिर भागे 9 अपचारी बालक
SDOP वहां पहुंचे और मना किया तो एक युवक ने मारपीट शुरू की दी. इस दौरान उनके ड्राइवर ने बीच बचाव किया तो आरोप है कि उसका मोबाइल छीन कर पटक दिया. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. बाकी सभी भाग निकले. पकड़ा गया आरोपी युवक प्रदेश कांग्रेस महासचिव का बेटा सिद्धार्थ श्रीवास्तव है. एडिशनल एसपी ने बताया कि SDOP निमितेश सिंह राउंड पर निकले हुए थे. कुछ लड़कों के हुड़दंग की सूचना पर पहुंचे और समझाइश दी, लेकिन वे अभद्रता करने लगे. पुलिस ने गुरुवार सुबह 5 और लड़कों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. सभी के ऊपर गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
https://Google ने बैन किए ये तीन खतरनाक ऐप्स, फोन से तुरंत करें डिलीट







