नई दिल्ली. इंडोनेशिया में शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद मची भगदड़ में ज्यादातर लोगों की मौत हुई. पूर्वी जावा प्रांत के मलंग शहर के कंजुरुहान स्टेडियम के अंदर दो फुटबॉल टीम के समर्थकों के बीच उस समय झड़प शुरू हो गई, जब इंडोनेशियाई प्रीमियर लीग के मैच में पर्सेबाया सुरबाया ने अरेमा मलंग को 3-2 से हरा दिया.
https://सरकारी अधिकारी फोन पर हेलो की जगह बोलेंगे ‘वंदे मातरम’, आदेश जारी
पूर्वी जावा के डिप्टी गवर्नर इमिल डरडाक ने रविवार को एक टीवी को दिए साक्षात्कार में बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है. वहीं, 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनका आठ अस्पतालों में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि 11 घायलों की हालत गंभीर है. बता दें कि इस हिंसक घटना के बाद इंडोनेशियाई लीग को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. लीग के अधिकारियों ने दावा किया है कि हिंसा के कारण कई मौतें हुईं, लेकिन मारे गए पीड़ितों की संख्या का सही पता नहीं चल सका. बता दें कि इंडोनेशियाई लीग इंडोनेशिया का सबसे बड़ा फुटबॉल खेल है. इसमें इंडोनेशिया के 18 क्लब शामिल है.
https://VIDEO : शेर के साथ समय बिताती नजर आईं प्रिया प्रकाश वारियर









