नई दिल्ली. उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली सृष्टि गोस्वामी राष्ट्रीय बालिका दिवस, 24 जनवरी को एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनेंगी. इसकी स्वीकृति और निर्देश मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से दिए गए हैं. उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने इस संबंध में एक पत्र मुख्य सचिव ओमप्रकाश को प्रेषित किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए आयोग ने एक होनहार छात्रा को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है.
http://भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन
साथ ही बतौर मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी उत्तराखंड के विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगी. इसके लिए नामित विभाग के अधिकारी बाल विधानसभा में पांच मिनट के लिए अपनी प्रस्तुति देंगे. बाल विधानसभा दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक आयोजित होगी. बता दें कि सृष्टि गोस्वामी ग्राम दौलतपुर की निवासी है और रुड़की के बीएसएम पीजी कॉलेज से बीएससी एग्रीकल्चर में 7वे सेमेस्टर की छात्रा हैं. बाल विधानसभा में हर तीन वर्ष में बाल मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है. सृष्टि गोस्वामी ने इस कार्य के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की और सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद प्रेषित किया.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी









