नई दिल्ली. श्रीलंका ने वर्षा बाधित तीसरे वनडे में भारत को 3 विकेट से हरा दिया. हालांकि भारत ने तीन मैचों की इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम की पारी 43.1 ओवर में 225 रन पर सिमटी. डीएलएस नियम के तहत श्रीलंका को 47 ओवर में 227 रन का लक्ष्य मिला जिसे उसे अविष्का फर्नांडो (76) और भानुका राजपक्षा (65) की शानदार पारी की बदौलत 39 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया. राहुल चाहर ने 54 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके. वहीं, चेतन सकारिया ने 2 जबकि गौतम और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिए. इससे पहले युवाओं से भरी भारतीय टीम की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और 43.1 ओवर में 225 रन ही बना सकी.
http://Samsung Galaxy A22 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
कप्तान शिखर धवन (13) के रूप में पहला झटका लगा. बाद पृथ्वी शॉ (49) और संजू सैमसन (46) ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी कर भारत के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. इसके कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई. बारिश के बाद खेल शुरू होने पर भारत ने 38 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए. इसके बाद नवदीप सैनी (15) और राहुल चाहर (13) के बीच नौवें विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी हुई. श्रीलंका की तरफ से अकिला धनंजय और प्रवीण जयविक्रमा ने तीन- तीन विकेट झटके जबकि दुष्मांता चमीरा ने दो विकेट लिए. मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए अविष्का फर्नांडो को मौन ऑफ द मैच चुना गया.
http://बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित, 5 शिक्षक सेवा से पदच्युत











