আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

श्रीलंका ने आखिरी टी-20 में भारत को 7 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

Published on: July 29, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. श्रीलंका ने तीसरे टी-20 में भारत को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 81 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में श्रीलंका ने 33 गेंदे शेष रहते ही यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. धनंजय डिसिल्वा 23 और वानिंदु हसरंगा 14 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की तरफ से राहुल चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की निराशाजनक शुरुआत हुई.

http://देह व्यापार का भंडाफोड़, 29 युवक और 15 युवतियां हिरासत में

भारतीय कप्तान शिखर धवन सहित तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. महज 36 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. केवल कुलदीप यादव नाबाद 23 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने बेहतरीन गेदंबाजी करते हुए 9 रन देकर चार विकेट चटकाए. कप्तान दासुन शनाका ने दो जबकि दुशमंत चमीरा और रमेश मेंडिस ने एक-एक विकेट लिया. मैच में शानदार प्रदर्शन के चलते हसरंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

http://पार्षद पर 3 अज्ञातों ने फेंका गर्म तेल, हाथ और चेहरा झुलसा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now