जशपुर. एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. जबकि उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के अनुसार सौरभ बंसल कुनकुरी में ही कपड़ा व्यवसायी हैं. वह शनिवार रात अपनी पत्नी निशु बंसल और दोनों बच्चों के साथ कार में महुआटोली की ओर से घर लौट रहे थे. सलिहा टोली से आगे ईंट भट्ठे के पास पहुंचे थे कि सामने से आई तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.
https://‘असानी’ 24 घंटे में भीषण चक्रवाती तूफान में होगा तब्दील
कार के इंजन का हिस्सा ड्राइवर सीट तक जा घुसा, जिसमें फंसकर सौरभ बंसल की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से फंसे हुए शव को बाहर निकाला. सौरभ के बगल की सीट पर ही उनकी पत्नी निशु बसंल बैठी थीं. जबकि दोनों बच्चे पीछे की सीट पर थे. तीनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने तीनों को कुनकुरी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, पर हालत गंभीर देख उन्हें रांची रेफर कर दिया गया. रांची ले जाने के दौरान निशु बंसल ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया. दोनों बच्चों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है.
https://दुनियाभर में रॉकी भाई का बजा डंका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ जाएंगे होश







