जांजगीर-चांपा. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई. जबकि कार सवार 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए. इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार लखनऊ के बिहानी क्षेत्र के गांव मझिया निवासी गुड्डी देवी (56) पत्नी सुशील सिंह सहित 8 लोग रायगढ़ के खरसिया में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे. उनका बेटा अकलतरा में FCI में कार्यरत है. बताया जा रहा है कि उससे मिलने के बाद गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे सभी बिलासपुर लौट रहे थे.
एनएच-49 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और डायल-112 व 108 एंबुलेंस की मदद से अकलतरा अस्पताल लेकर गए. यहां पर डॉक्टरों ने गुड्डी देवी (56) को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक अन्य महिला की हालत गंभीर देख उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है. बाकी 3 बच्चे और 3 पुरुषों का उपचार अकलतरा अस्पताल में ही चल रहा है. अभी तक हादसे का कारण पता नहीं चल सका है.
https://आतंकियों ने गोली मारकर की टीवी एक्ट्रेस की हत्या, फायरिंग में भतीजा भी घायल







