আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, एक घायल

Published on: March 10, 2022
---Advertisement---

बलौदाबाजार. एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक घायल है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार रायपुर के हीरापुर निवासी सितेंद्र पाठक (42), दोंदे खुर्द निवासी लालता प्रसाद द्विवेदी (45), अशोक यादव (45) और खोरसी निवासी भोला गोस्वामी (19) चारों अपने दोस्त मनीष यदु के बच्चे की छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुसमी गए थे. वहां से रात करीब 11 बजे लौटने के दौरान संडी के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई. राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी.

https://Hyundai i20 दो नए वेरिएंट्स में लॉन्च, मिले सनरूफ जैसे कई फीचर्स

मौके पर ही सितेंद्र पाठक, लालता प्रसाद द्विवेदी और अशोक यादव की मौत हो चुकी थी. जबकि भोला गोस्वामी घायल था. पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है. मरने वाले तीनों युवक ही मनीष के दोस्त थे और छठी कार्यक्रम में जा रहे थे. वह पेट्रोल डलवाने के लिए खरतौरा के पास पंप पर रुके तो वहां कर्मचारी भोला गोस्वामी मिल गया. उससे पहले से जान-पहचान होने के कारण तीनों ने जिद कर उसे भी कार में बिठा लिया और अपने साथ ले गए. पुलिस ने बताया कि तीनों युवक ट्रक ड्राइवर थे.

https://पवन सिंह-स्मृति सिन्हा का गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ मचा रहा है धमाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now