रायपुर. एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाएं और ड्राइवर घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार भिलाई के सुभाष नगर निवासी 9 महिलाएं बुधवार सुबह राजिम के पुन्नी मेले में शामिल होने के लिए जाइलो कार से जा रहे थे. अभनपुर के केंद्री के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके शीशे टूट गए.
https://मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लहिरी का 69 साल की उम्र में निधन
हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. वहीं एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई. मृतक महिलाओं में अर्चना मोला, रीना चौधरी, रीना दास, सविता दास, सुचित्रा और काजल शामिल है. अभी तक घायलों के नाम सामने नहीं आ सके हैं. अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार दुर्घटना में 6 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है. इस दुर्घटना में घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.
https://पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत







