नई दिल्ली. पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई. बता दें कि ये वही दीप सिद्धू हैं, जो किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए थे. हादसा उस समय हुआ जब दीप सिद्धू अपनी NRI फ्रेंड रीना राय के साथ गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे. पुलिस के मुताबिक हादसा केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा के पास हुआ. हालांकि उनकी NRI फ्रेंड रीना राय की हालत स्थिर बनी हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस की मानें तो हादसा रात 8 से 8:30 बजे के बीच हुआ. दीप सिद्धू खुद स्कॉर्पियों को ड्राइव कर रहे थे. हादसे में दीप सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई.
https://स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की भर्ती करने के निर्देश
वहीं NRI फ्रेंड रीना को इलाज के लिए खरखौदा सीएचएसी ले जाया गया. हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. बता दें कि दीप सिद्धू के शव को खरखौदा सीएचसी में रखवाया गया है. सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके प्रशंसकों में निराशा छा गई है. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता #DeepSidhu के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.
https://पंजाब कांग्रेस को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने दिया इस्तीफा










