पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के एक बड़े सटोरिए को पकड़ने में सफलता अर्जित की है. स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुपलेश कुमार पिथौरा के निर्देशन में उक्त कार्रवाई की गई. पुलिस के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखने की लगातार शिकायतों एवं की जा रही काईवाईयों में पुलिस ने स्थानीय सटोरिया उत्तम वासुदेव को रंगे हाथों सट्टा लिखते पकड़ा है. आरोपी उत्तम वासुदेव पिता स्व आनंद वासुदेव (32) निवासी वासुदेव पारा पिथौरा से नकदी रकम 3,150 रुपए, दो नग वीवो कम्पनी का मोबाइल कीमती करीब 10 हजार रुपए, लिखकर रखे अंकों का सट्टा-पट्टी एवं डॉट पेन जब्त कर जुआ एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई. कारवाई में थाना प्रभारी अपूर्वा सिंह क्षत्रिय, निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह एवं उप निरीक्षक नसीमुद्दीन, आरक्षक जितेन्द्र ध्रुव, लखेश्वर पाटले, दानवीर कर्ण, जुनैद खान की टीम शामिल थी.
http://दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, तीन की मौके पर ही मौत
एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर ही मरीज की मौत
रायगढ़. कोतरा रोड थाना क्षेत्र में रविवार को मरीज को इलाज के लिए ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे मौके पर ही मरीज की मौत हो गई. हादसा करीब 11:30 बजे चिरईपानी और जिंदल स्कूल के बीच हुआ. बताया जा रहा है कि लकवाग्रस्त मरीज को इलाज के लिए ग्राम साल्हेओना ले जाया जा रहा था, कि एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस के अंदर ही मरीज की मौत हो गई. वहीं 4 घायल हो गए. सूचना मिलते ही कोतरा रोड पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर मदद की. मृत एवं घायल को हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया. वहीं ड्राइवर फरार हो गया.
http://सत्ता में आए तो कूड़ेदान में फेंक देंगे तीनों कृषि कानून : राहुल







