पिथौरा. ग्राम कोसमसरा निवासी अरुण दीवान ने अपने बड़े भाई करण दीवान की हत्या कर हत्यारों द्वारा लाश फेंकने का सन्देह व्यक्त करते हुए बया पुलिस से मामले की सूक्ष्म जांच कर आरोपी को पकड़ने की मांग की है. ज्ञात हो कि विगत 22 जून को करण दीवान को कोसमसरा स्थित घर से बया विद्युत सब स्टेशन के कुछ कर्मी अपने साथ ले गए थे. बाद 24 जून को कोसमसरा-बया मार्ग पर उसका शव संदिग्ध हालत में मिला था. मृतक करण सिंह दीवान के छोटे भाई अरुण दीवान ने एसपी बलौदाबाजार के नाम एक पत्र लिखकर मामले की सूक्ष्म जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. अरुण ने एसपी से की गई शिकायत में लिखा है कि विगत 22 जून को बया विद्युत सब स्टेशन के कर्मी मुकेश उजिर, बसंत, समीर प्रधान, शोभा बरिहा एवं बसंत साहू सभी मिलकर करण को बुलाने आए थे.
http://कॉलेज ने निर्मित की डिप्रेशन की स्थिति, उच्च शिक्षामंत्री के गृहनगर में ही घोर लापरवाही
करण उन्ही के साथ गया था. देर रात तक उनके न लौटने पर उन्होंने विद्युत स्टेशन के कर्मियों से करण के बारे में पूछा पर सभी ने उनके संबंध में अनभिज्ञता जताई. बाद 24 जून को सुबह करण का शव कोसमसरा-बया मार्ग में ग्राम से करीब एक किलोमीटर दूर मिला. बया पुलिस ने इस मामले को दुर्घटना बताते हुए मामला बंद कर दिया. पर घटना के संबंध में कुछ बातें संदिग्ध है जिससे स्पष्ट होता है कि करण की हत्या हुई है. अरुण के अनुसार 23 जून को मृतक के मोबाइल पर कॉल किया गया पहले मोबाइल बंद आया. कुछ देर बार लगाने पर मोबाइल में घण्टी बजने लगी. ये सिलसिला अनेक बार चला. मृतक को ले जाने वाले कर्मी परिजनों को मृतक के बारे में अलग-अलग बातें बता रहे हैं. पुलिस मामले को दुर्घटना बता रही है पर शव में कहीं भी चोट के निशान नहीं है.
http://‘एथेनॉल बनाने की मंजूरी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव लाए छत्तीसगढ़ सरकार’
शव का सिर जमीन से कुछ उठा था एवं सिर के दाहिने तरफ चोट के निशान तो थे पर घटनास्थल पर कहीं खून नहीं मिला. इसी तरह मृतक की बाइक मृतक के शरीर पर आसानी से सुरक्षित रखी थी जिसमें भी कहीं खरोच तक नहीं मिली. घटनास्थल के समीप शराब दुकान है वहां हमेशा भीड़ रहती है. बावजूद किसी ने भी दुर्घटना होते नहीं देखा और न ही दुर्घटना के बाद ही देखा. इसके अलावा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी कसडोल के डॉक्टर ने मौत का कारण अंदरूनी चोट एवं अत्यधिक रक्त स्राव को बताया है. पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतक के भाई ने मामले की सूक्ष्म जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.
Hero ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर चलेगा 210 किमी https://t.co/JCypgsxqeB
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 23, 2020







