আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘एथेनॉल बनाने की मंजूरी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव लाए छत्तीसगढ़ सरकार’

Published on: October 23, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक परेश बागबाहरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से 100 करोड़ लीटर एथेनॉल बनाने के संयंत्र की सौगात दिए जाने हेतु आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदे जाने की सौगात प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दी थी. अब इस सौगात के बाद प्रदेश में किसानों की मेहनत से बढ़ रही धान की पूरी पैदावार की पूरी खपत (खरीदी) एफसीआई (फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया) में (केन्द्रीय पुल के लिए 60 लाख टन चावल के 90 लाख टन धान के अलावा) उपार्जित धान से करेगी जो प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को मालामाल कर देगी.

http://Hero ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर चलेगा 210 किमी


उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस की केन्द्रीय राजनीति को छत्तीसगढ़ से संचालित करने के चक्कर में जिस प्रकार अन्य केन्द्रीय सरकार (नरेन्द्र मोदी जी की सरकार) की योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना (निःशुल्क 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज), किसान सम्मान निधि (6000 रुपए प्रति वर्ष), पीएम गरीब कल्याण योजना (पलायन वाले क्षेत्रों के मजदूरों को रोजगार) को लागू नहीं किया, उसी प्रकार से धान से एथेनॉल बनाए जाने की योजना को भी लागू ना कर श्रेय लेने की होड़ में बे-मतलब की चिट्ठीबाजी करते रहे. उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अभी छत्तीसगढ़ में जो विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाना प्रस्तावित है उसमें केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ाकर 60 लाख टन चावल मतलब 90 लाख टन धान के लिए सत्रह हजार करोड़ रुपए दिए जाने तथा धान से एथेनॉल बनाए जाने की मंजूरी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव लाए.

http://रिटायर्ड कर्मी के 30 हजार रुपए पार, जांच में जुटी पुलिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now