আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रिटायर्ड कर्मी के 30 हजार रुपए पार, जांच में जुटी पुलिस

Published on: October 23, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. नगर के सब्जी बाजार में गुरुवार को एक रिटायर्ड कर्मी के थैले में रखे 30 हजार रुपए अज्ञात ले उड़ा. घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. पर इन पंक्तियों के लिखे जाने तक अरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है. प्रार्थी अश्वनी डड़सेना वन विभाग के रिटायर्ड कर्मी हैं. गुरुवार को उन्होने एसबीआई पिथौरा से दशहरा दीवाली खर्च के लिए तीस हजार रुपए आहरण किए थे.

http://जनता को राहत पहुंचाने के बजाय नपं ले रही ‘कोरोना टैक्स’



आहरण के पश्चात श्री डड़सेना ने रुपए अपने थैले में रखकर किराना दुकान से आवश्यक सामान खरीदकर सब्जी बाजार से सब्जी खरीद रहे थे. पर साइकिल से थैला उतारना भूल गए. सब्जी खरीदकर जब वे वापस साइकिल के पास आए तब देखा कि रुपए रखा थैला नहीं है. इसके बाद आसपास तलाश करने के बाद उन्होने घटना की रपट स्थानीय पुलिस को दी. बहरहाल, स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

http://IPL 2020 : मनीष-शंकर की धमाकेदार पारी, SRH ने RR को 8 विकेट से हराया

http://प्याज की उपलब्धता और बाजार भाव की निगरानी के लिए कलेक्टरों को निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now