सौरभ गोयल
सरायपाली. जिले के तमाम थाने व चौकियों सहित पुलिसिंग अपग्रेड होंगी. जिले के पुलिस कप्तान जितेन्द्र शुक्ला ने बकायदा प्लानिंग तैयार कर फरियादियों के लिए बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्य किया है. सुलभ न्याय के मद्देनजर आमूलचूल परिवर्तन किया गया है. सरायपाली थाने से यह परिवर्तन प्रारंभ किया गया है जिसके तहत सरायपाली थाने में आगंतुक कक्ष, महिला डेस्क व बाल मित्र योजना की तरह बच्चों के मनोरंजन के मद्देनजर बाल कक्ष का निर्माण कराया गया है. दरअसल, महिला फरियादियों के साथ उनके बच्चे भी कभी-कभी आरक्षी केन्द्र तक पहुंचते हैं. ऐसे में बच्चों को परेशानी ना हो इस लिहाज से थाने में महिला व बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की हिचकिचाहट ना हो इसलिए परिवर्तन किए गए हैं. इस नई व्यवस्था के साथ थाना परिसर को सुगंधित पुष्प पौधों से सजाया गया है.
http://नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त
परिसर में सीमेंटेड बेंच भी लगाए गए हैं ताकि फरियादियों के परिजनों को थोड़ी राहत मिल सके. सजावट के अलावा पुलिस अधीक्षक शुक्ला ने बेहतर पुलिसिंग के भी टिप्स सरायपाली पुलिस को दिए हैं. जिसके अनुसार थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति पुलिस के बेहतर व्यवहार, उनकी समस्याएं सुनने से लेकर समस्याओं के निराकरण के लिए ड्यूटी अफसरों के कार्य व उनके मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने सहित नगर सहित अंचल में पुलिस मित्र जोड़ने व रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने, नगर में सीसीटीवी से सतत निगरानी रखने, अनजान व्यक्तियों के आगमन की जानकारी जुटाने सहित पुराने लंबित मामलों पर कार्रवाई तेज करने व अपराधियों की धरपकड़ करने के कार्यो में गतिशीलता लाने का निर्देश दिया है.
http://Samsung Galaxy A30s का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
पुलिस अधीक्षक शुक्ला ने बताया कि जन सुविधा केन्द्र के रूप में जिले के थाने व चौकी अपग्रेड होंगे. सभी थाने व चौकियों में अपग्रेडेशन के साथ परफार्मेंस पर भी उनकी निगाह रहेंगी. बेहतर कार्यप्रणाली में स्थान बनाने वाले थाने व चौकी के प्रभारियों को सम्मानित भी किया जाएगा. एक सवाल के जवाब में उन्होनें बताया कि पुलिस समाज और क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए है. ऐसे में लोगो में भी न्याय पाने के लिए थाना या चौकी पहुंचने पर गंदगी या अशांति का वातावरण न हो इस दृष्टि से स्वच्छ व शांत थाना परिसरों के साथ आगंतुकों की फरियाद सुनने व समस्याओं के निराकरण के लिए ड्यूटी अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है. यद्यपि फिर भी कोई शिकायत का निराकरण न हो पाए तो फरियादी सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं.
खरीदी केंद्र में महिला किसान का धान जब्त, बेचने की अनुमति मांगीं https://t.co/m3Yk82MsPr pic.twitter.com/XLBB90TnrJ
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 28, 2019







