नई दिल्ली. सैमसंग ने अपने Galaxy A30s स्मार्टफोन के एक नए रैम और स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने नए वेरिएंट को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है. सैमसंग के Galaxy A30s 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए रखी गई है, जोकि 64GB स्टोरेज वेरिएंट की तरह ही है. ग्राहक इस फोन को ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे. हालांकि, अब तक यह फोन ऑनलाइन साइट पर उपलब्ध नहीं हुआ है. कंपनी ने इस फोन को क्रश वॉइलेट, प्रिस्म क्रश ब्लैक और प्रिस्म क्रश व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा है.
http://खरीदी केंद्र में महिला किसान का धान जब्त, बेचने की अनुमति मांगीं
इस फोन में 6.4 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी वी डिस्प्ले के साथ इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. वहीं कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा कोर एक्सिनॉस 7904 चिपसेट प्रोसेसर दिया है. कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के बैक में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिनमें 25 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा. फोन के ग्राहक 16 मेगापिक्सल कैमरे के साथ सेल्फी क्लिक कर सकेंगे. कनेक्टिविटी के लिहाज से सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस में 4 वीओएलईटी, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी पोर्ट सी जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में भी फास्ट चार्जिंग फीचर से लेस 4000 एमएएच की बैटरी दी है.
http://सपना चौधरी की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं










