महासमुंद. बिक्री के लिए खरीदी केन्द्र पहुंचीं महिला के धान को अवैध धान बताकर जब्त कर लिया गया. मामले की लिखित शिकायत महिला किसान ने आज यहां कलेक्टर से की है. ग्राम बरोंडाबाजार की महिला किसान सुमित्रा सतनामी ने शिकायत पत्र में कहा है कि गुरूवार को वह कुल 20.20 क्विंटल धान टोकन कटाकर मजदूर मोहित सतनामी के साथ बेचने के लिए खरीदी केन्द्र पहुंची थीं. खरीदी में विलंब होने पर वह मजदूर को देखने के लिए कहकर नहाने चली गईं.
http://सपना चौधरी की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं
इस दौरान खरीदी केन्द्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर ने उक्त धान की जानकारी मजदूर से ली तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया और संदेह के आधार पर उनके धान को अवैध मानकर जब्त करने का आदेश जारी कर दिया. धान जब्त होने के बाद से मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना कर रहीं महिला किसान ने जब्त धान को बेचने की अनुमति देने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है. महिला किसान के साथ किसान नेता राजू यादव और अन्य ग्रामीण पहुंचे थे.
http://कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन पर किया पथराव
http://गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर ऐच्छिक अवकाश, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश







