नई दिल्ली. साउथ एक्टर थालापथी विजय ने अपने पापा एसए चंद्रशेखर और मां शोभा सहित 11 लोगों पर सिविल केस दर्ज कराया था. शहर की एक अदालत में दायर मुकदमे में कहा गया है कि किसी को भी लोगों को इक्ट्ठा करने और किसी भी तरह की मीटिंग करने के लिए विजय के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. 27 सितंबर को मामले में सुनवाई होगी.
https://बजट स्मार्टफोन OPPO A16 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
क्या है मामला
दिक्कत तब शुरू हुई जब विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने दावा किया कि विजय को राजनीति में आना चाहिए. इसके लिए उन्होंने (विजय के पिता) विजय के नाम से पार्टी रजिस्टर कराने का कदम भी उठाया. विजय के पिता अनाउंस किया कि उनके रिलेटिव पद्मनाभन पार्टी के प्रेसिडेंट और शोभा Treasurer हैं. वहीं विजय के पिता पार्टी के जनरल सेक्रेटरी हैं. अब विजय ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी किसी भी पार्टी को शुरू करने के लिए सहमति नहीं दी और 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर किया, ताकि उन्हें बैठकें आयोजित करने या भीड़ इकट्ठा करने के लिए अपने नाम (विजय के नाम) का इस्तेमाल करने से रोका जा सके.
https://टैक्स चोरी के आरोपों के बाद सोनू सूद बोले- ‘कर’ भला, हो भला, अंत भले का भला










