আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टैक्स चोरी के आरोपों के बाद सोनू सूद बोले- ‘कर’ भला, हो भला, अंत भले का भला

Published on: September 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्टर सोनू सूद पर आईटी के अधिकारियों ने 20 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप लगाया है. सीबीडीटी ने एक बयान में कहा है कि एक्टर और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान 20 करोड़ रुपए की कर चोरी से संबंधित साक्ष्य मिले हैं. सोनू सूद ने 20 करोड़ रुपए के टैक्स चोरी पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने ट्वीट उन्होंने ट्विट कर लिखा- सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है, हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है. इसके साथ उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर के बैकग्राउंड में तीन रंग है, जैसे भारतीय झंडे में होते हैं. सोनू सूद ने इस पोस्टर में लिखा- आपको हमेशा अपना पक्ष बताने की जरूरत नहीं होती है. समय बताएगा.

https://भाजपा नेता व पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन

मैंने अपने आप से पूरी मजबूती और दिल के साथ भारत के लोगों की सेवा करने का वादा किया था. मेरे फाउंडेशन का हरेक रुपया एक अनमोल जिंदगी को बचाने और जरूरतंदों की मदद में लगा है. इसके अलावा, कई मौके पर, मैंने ब्रांड्स के विज्ञापन की फीस को मानवीय कारकों में लगाने पर बढ़ावा दिया, जिससे हम लोगों की मदद करते रहे. उन्होने आगे लिखा- मैं कुछ मेहमानों की सेवा करने में थोड़ा व्यस्त चल रहा हूं जिसकी वजह से मैं आपकी सेवा नहीं कर पा रहा हूं, पिछले 4 दिनों से. मैं फिर से पूरी विनम्रता के साथ वापस आ गया हूं. आपकी सेवा में, पूरी जिंदगी के लिए. आखिर में सोनू ने लिखा- ‘कर’ भला, हो भला. अंत भले का भला. मेरी जर्नी जारी है…जय हिंद. सोनू सूद.

https://IPL 2021 : CSK ने MI को 20 रन से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now