नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका ने पार्ल मे खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 31 रन से हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट गंवाकर 296 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन ही बना सकी. भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. वहीं, विराट कोहली 51 रन बना सके. ठाकुर 50 और जसप्रीत बुमराह 14 रन बनाकर नाबाद रहे. दक्षिण अफ्रीका की ओर से एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी और लुंगी एनगिडी ने दो-दो विकेट चटकाए.
https://किसानों को सता रही चिंता, खरीदी की तिथि नहीं बढ़ी तो मुश्किल में पड़ जाएंगे
केशव महाराज ने एक विकेट हासिल किया. इससे पहले रासी वैन डेर डुसेन और कप्तान तेम्बा बावुमा के शतक और दोनों के बीच चौथे 204 रन की साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 296 रन बनाए. धीमी शुरुआत के बाद डुसेन (96 गेंद में नाबाद 129) और बावुमा (143 गेंद में 110 रन) ने भारत के खिलाफ वनडे मैचों में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी करके टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट चटकाया.
https://नाबालिग ने महिला से किया अनाचार, गिरफ्तार कर भेजा गया संप्रेक्षण गृह











