नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अधिकारिक तौर पर बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष चुन लिए गए. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट में एक नए युग का उदय हो गया है. सौरव गांगुली बीसीसीआई के ऐसे दूसरे अध्यक्ष हैं, जिन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी भी की है. बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘यह आधिकारिक है, ‘सौरव गांगुली को औपचारिक रूप से बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया.’ सौरव गांगुली को बीसीसीआई के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है. हालांकि, उनका यह कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं होगा. उन्हें करीब 10 महीने बाद ही कूलिंग पीरियड की शर्तों के मुताबिक अपना पद छोड़ना पड़ेगा.
http://सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मारा गया जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी
कूलिंग पीरियड की शर्तों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति बीसीसीआई या राज्य बोर्ड में लगातार छह साल से ज्यादा समय तक पद पद नहीं रह सकता है. गांगुली ने पद संभालने के बाद बीसीसीआई की सालाना बैठक एजीएम (AGM) की अध्यक्षता की. सौरव गांगुली के अध्यक्ष बनते ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्राशसकों की समिति (CoA) की भूमिका भी खत्म हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने करीब 33 महीने पहले सीओए (CoA) की नियुक्ति की थी. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को प्रशासकों की समिति (सीओए) से कहा कि जैसे ही बीसीसीआई के नए अधिकारी अपना कार्यभार सम्भाल लेंगे, वह अपना काम बंद कर दे.
http://ISRO ने किया नया खुलासा, चांद पर इसलिए है दाग
It's official – @SGanguly99 formally elected as the President of BCCI pic.twitter.com/Ln1VkCTyIW
— BCCI (@BCCI) October 23, 2019











