আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जल्द मिलेगी कोरोना की सबसे सस्ती दवा, इतनी होगी एक टैबलेट की कीमत

Published on: July 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस की सस्ती और प्रभावी दवा को डीजीसीआई (ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) से बाजार में लाने की अनुमति मिल गई है. इस दवा को ब्रिंटन फार्मास्यूटिकल्स ने तैयार किया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे डीजीसीआई से एंटीवायरल दवा फैविपिरावीर को ब्रांड नेम फैविटॉन को बाजार में लाने की अनुमति मिल गई है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक ब्रिन्टन फार्मा ने कहा है कि फैवीटॉन 200mg की टैबलेट में आएगी. एक टैबलेट की कीमत 59 रुपए होगी. यह कीमत मैक्सिमम रिटेल प्राइज होगी. इससे ज्यादा कीमत पर यह दवा नहीं बेची जाएगी. ब्रिंटन फार्मा के सीएमडी राहुल कुमार दर्डा ने कहा कि इस समय दवा की जरूरत सभी को है. हम चाहते हैं कि ये दवा देश के हर कोरोना मरीज को मिले.

http://रितेश पांडेय के कांवर गीत ‘मेरा भोला है भंडारी’ ने मचाया धमाल, देखिए वीडियो

हम इसे हर कोविड सेंटर पर पहुंचाएंगे. हमारी दवा की कीमत भी केवल 59 रुपए है जो काफी सस्ती है. ये दवा उन मरीजों के लिए काफी प्रभावी साबित हो सकती है जिन्हें कोरोना का हल्का या मध्यम दर्जे का संक्रमण है. ब्रिंटन फार्मास्यूटिकल्स ने बताया कि भारत में फैविपिराविर को पहली बार नियामक प्राधिकरणों ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के तहत इस साल जून में अनुमति दी थी. बयान में कहा गया है कि कंपनी इस दवा को भारतीय बाजार में उपलब्ध कराएगी साथ ही वह इस दवा का आयात भी करेगी. फैविटॉन फुजिफिल्म तोयामा केमिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड की दवा एविगान का जेनरिक संस्करण है.

http://बढ़ रही बेरोजगारी, बंद होनी चाहिए संविदा नियुक्ति और सेवा वृद्धि : नरेन्द्र

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now