আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोनिया गांधी बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी समाप्त हो सकती है

Published on: February 25, 2023
---Advertisement---

रायपुर. कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को अपने संबोधन में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है. सोनिया ने पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से लेकर अब तक आए उतार-चढ़ाव को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक यानी पिछले 25 सालों में बहुत कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव भी रहा. 2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय.

https://बालक-बालिकाओं के पुनर्वास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार करेगी सहयोग

यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मुझे पूरा सहयोग मिला. जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि है, वह ये कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब मेरी पारी समाप्त हो सकती है. ये पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है. सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है. दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का DNA गरीब विरोधी है. सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया. देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है. राहुल आखिरी दिन, यानी रविवार को संबोधित करेंगे.

https://प्रयागराज हत्याकांड पर सीएम योगी बोले- माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now