আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में 11 की मौत, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देने की घोषणा

Published on: February 24, 2023
---Advertisement---

बलौदाबाजार-भाटापारा. ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 15 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे. मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं. जिनकी उम्र 12 से 13 साल की थी. जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे. देर रात वे वापस लौट रहे थे, तभी खमरिया में DPS स्कूल के पास उनकी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए.

https://प्रदेश के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कोटा में बनाएगी छात्रावास

घायलों को जिला अस्पताल के अलावा आसपास के अन्य हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है. हादसे में 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 4 लोगों की बलौदाबाजार जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. दस घायलों का इलाज जारी है. घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया. ट्रक जब्त कर थाना लाते समय कुकुरडी बाइपास के पास उसमें भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. पिकअप वाहन में 22 से अधिक लोग सवार थे. ट्रक दाल से भरा था.

https://कार्यों में लापरवाही, जनपद सीईओ को नोटिस

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार को चार-चार लाख रुपए और घायलों को एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने इस सड़क हादसे पर दुःख प्रकट करते हुए कहा है कि इस सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार की दुख की घड़ी में हम सब साथ हैं. वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष से सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now