नई दिल्ली. भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया. गोवा पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 42 साल की सोनाली की मौत हार्ट अटैक से हुई है. हालांकि, सोनाली फोगाट की बहन ने उनकी मौत को साजिश करार दिया. सोनाली फोगाट की बहन रेमन ने बताया कि उनकी मां से फोन पर बात हुई थी. मां ने बताया था कि सोनाली को खाने के बाद गड़बड़ सी हो रही थी. शरीर में अजीब सी हरकत महसूस हो रही थी. हमने कहा था डॉक्टर को दिखाकर आओ, लेकिन सुबह उसके मरने की खबर आ गई.
https://कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, दो की मौत
बता दें कि सोनाली फोगाट इन दिनों गोवा गई हुई थी. मौत के शुरुआती कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. वहीं मौत के असल कारण पोस्टमार्टम में ही स्पष्ट हो सकेगा. सोनाली फोगाट इन दिनों काफी सुर्खियों में थी और राजनीति में काफी सक्रिय नजर आ रही थीं. सोनाली फोगाट बिग बास में प्रतिभागी बन प्रचलित हो गई थी तो वहीं आदमपुर विधानसभा पर बीजेपी की ओर से चुनाव भी लड़ चुकी हैं. बताया जा रहा है कि सोनाली फोगाट गोवा में शूटिंग के सिलसिले से गई थी.
https://Ola Electric S1 स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स









