আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मां के लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहा है बेटा, रखी ये शर्तें

Published on: November 15, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. अपनी मां के लिए योग्य वर की तलाश करने वाले एक युवक का फेसबुक पोस्ट वायरल हो गया है. दरअसल, पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के फ्रेंच कॉलोनी में रहने वाले गौरव अधिकारी ने फेसबुक पोस्ट में अपनी 45 साल की विधवा मां के लिए वर ढूंढने की बात लिखी थी. गत दिनों लिखे गए पोस्ट को 3400 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है. गौरव ने बताया है कि उनके पिता का 5 साल पहले निधन हो गया था. इसके बाद 45 साल की मां घर में अकेली रहती है. गौरव अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और नौकरी के लिए सुबह घर से निकलते हैं तो रात को ही लौट पाते हैं. गौरव का कहना है कि उन्होंने फेसबुक पोस्ट लिखने से पहले मां से बात भी की.

http://मिशन मोड में ISRO, कर रहा चंद्रयान-3 भेजने की तैयारी

गौरव ने लिखा- मेरी मां डोला अधिकारी हैं. मैं अक्सर घर से बाहर रहता हूं तो मां अकेली पड़ जाती है. मैं अपनी मां के लिए एक साथी चाहता हूं. गौरव ने कहा है कि उनकी मां को किताबें पढ़ना और गानें सुनना पसंद है. लेकिन किताबें और गानें किसी पार्टनर की जगह नहीं ले सकते. उन्होंने लिखा कि अकेले जीवन गुजारने की जगह बेहतर तरीके से जीना जरूरी है. गौरव ने फेसबुक पोस्ट में मां के भावी साथी के लिए एक शर्त भी रखी है. उन्होंने कहा है कि भावी वर को आत्मनिर्भर होना चाहिए. गौरव ने Facebook पोस्ट में लिखा, ‘हमें रुपए-पैसे, जमीन या संपत्ति का कोई लालच नहीं है. लेकिन भावी वर को आत्मनिर्भर होना होगा. उसे मेरी मां को ठीक रखना होगा. मां की खुशी में मेरी खुशी है.’  उन्होंने आगे यह भी लिखा कि इस पोस्ट से लोग मुझ पर हंस सकते हैं, लेकिन मेरा फैसला बदलेगा नहीं.

http://Honda ने लॉन्च की BS6 इंजन के साथ CB Shine SP125, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now