আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गढ़गांव की कुछ बातें अब तक हैं अनसुलझी, यहां विराजे हैं दक्षिणमुखी हनुमान

Published on: January 12, 2021
---Advertisement---
विष्णुचंद्र शर्मा

खरसिया. कुछ स्थान कुछ तथ्य इतिहास के पन्नों पर तो अंकित नहीं, पर सदियों से चली आ रही लोककथाएं उनकी वास्तविकता को प्रमाणित करती हैं. एक ऐसा ही प्रागैतिहासिक परकोटा रायगढ़ जिले में खरसिया नगर के समीप है. खरसिया रेलवे स्टेशन से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत तेलीकोट है. यह गढ़गांव दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है. वहीं सिद्ध हनुमान मंदिर के सामने ही गढ़पार है, जो वर्तमान में झाड़ीनुमा जंगल जैसा दिखाई पड़ता है. बताया जाता है कि कभी यहां राजा का गढ़ या फिर कबीले के सरदार का निवास हुआ करता था. यहां पर आज भी रानी तालाब एवं राजा के प्रिय हाथी का मठ प्रतीत होता है.

http://SBI का ग्राहकों को अलर्ट, ATM कार्ड इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

कौन से राजा यहां हुआ करते थे, इस बात को बताने वाले तो अब नहीं रहे, पर ना सिर्फ गांव वरन् पूरे क्षेत्र में यह कहा जाता है कि यहां राजा का गढ़ था. इन बातों की प्रामाणिकता यह भी मानी जा सकती है कि गांव के चारों ओर तालाबों के रिंगनुमा दो घेरे अब तक मौजूद हैं. हालांकि कालांतर में इन तालाबों की दशा एवं रकबा बहुत बदल चुका है, पर अब भी यह गांव तालाबों के दो घेरों से घिरा हुआ है. बताया जाता है कि लोगों ने खजाने की चाहत में सघन कंटीली झाड़ियों से पटे स्थान विशेष तक पहुंचने की कोशिश भी की थी, पर उन्हें खजाना तो नहीं वरन् कुछ टूटे-फूटे शस्त्र मिले.

http://सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक घायल, पत्नी और पीए की मौत

बहुमूल्य चीजों की आस लिए कुछ ग्रामीण भी पहुंचने की कोशिश करते हैं, जिन्हें इक्के दुक्के सिक्के मिले. वहीं सेटेलाइट से ली गई तस्वीरें जो गूगल पर उपलब्ध हैं, यह भी बहुत कुछ बयां कर रही हैं. ऐसे में यह ताज्जुब जरूर होता है कि प्रचलित इतिहास की पुस्तकों से यह सब कुछ अछूता कैसे रह गया. कुछ प्राचीन मंदिरों के साथ यहां दक्षिणमुखी हनुमान जी का भी मंदिर है, जिसकी बहुत मान्यता है. भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर बजरंगबली के इस दरबार में दूर-दूर से आते हैं और अजर-अमर बजरंगबली से मनचाहा पाते हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now