कांकेर. पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात एसएसबी के एक जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक अंतागढ़ के नवागढ़ पोलिंग बूथ पर एसएसबी के जवान तैनात थे. इसी बीच दोपहर करीब 2 बजकर 40 मिनट पर पोलिंग बूथ पर ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवान आर जयकुमार नेताम ने अपने इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली. घटना के बाद जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इस बात का पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक जवान के घर वालो को दे दी है और मामले में जांच कर रही है.
http://टीम इंडिया को बड़ा झटका, रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर
बांध में मिली युवक की लाश
महासमुंद. बांध की ओर चिड़िया पकड़ने गए युवक की लाश शनिवार को बांध में तैरती पाई गई. बसना थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नरसिंहपुर निवासी शशि भोई पिता निधि भोई (45) की लाश को जर्रा बांध से गोताखोरों ने निकाला. बसना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है. बसना थाना प्रभारी के अनुसार मृतक 31 जनवरी को चिड़िया पकड़ने के लिए बांध की ओर गया फिर नहीं लौटा. पुलिस ने जानकारी मिलते ही नरसिंहपुर स्थित जर्रा बांध में तलाश शुरू कर दी. खोजबीन करने पर कपड़ा और चप्पल बांध के बाहर मिला. घंटों तलाश के बाद अगली सुबह रविवार को लगभग 9 बजे उसका शव मिला. मृतक का शव जाली और बेशरम की झाड़ियों में फंसा मिला. पुलिस का मानना है कि बांध में वह इन झाड़ियों में फंसकर डूब गया होगा.
http://एकतरफा प्यार में युवक ने महिला टीचर को जिंदा जलाया







